पडरौना। कसया में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने भारत को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया था। उनकी दूरदर्शी सोच के चलते आज देश में कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग कर भारत नित नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। भारत के विकास में उनके किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बाद उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को नारी सम्मान प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान वृंदा प्रजापति, राधा कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, अमित मिश्रा, पंचानन मिश्रा, भानु सिंह, कासिम अली, रिंकू भारती, सीमा भारती, आरती, माया, सिराज अहमद, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद