फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार मेले में 182 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Tue, 05 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें नौ नियोक्ता कंपनियों को 352 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के आधार पर 182 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना तहत ब्लाॅक स्तर पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले का उद्घाटन बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा सरकार की तरफ से चलाई जा रही रोजगार आपके द्वारा योजना युवाओं के लिए अत्यंत ही लाभप्रद है। इससे युवा अधिक से अधिक रोजगार पाकर लाभान्वित हो रहे हैं। इस मेले में नौ नियोक्ता कंपनियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 352 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर साक्षात्कार दिया। इसमें से 182 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार तक वेतन मिलेगा।
इस दौरान नोडल जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडेय, मृतुन्जय कुशवाहा, निखिल, गौरव तिवारी, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें