फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हियुवा नेताओं ने अनाथ बेटी की कराई शादी
विज्ञापन

मां-बाप की मौत के बाद शादी कराने का किया था वादा
हाटा के विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई दहजेरहित शादी
हाटा। बुधवार को हाटा के विश्वकर्मा मंदिर में हियुवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक अनाथ बेटी की रीति- रिवाज से शादी कराई और पूरा खर्च उठाया। वर पक्ष ने भी दान दहेज नहीं लिया। इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
करीब आठ माह पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोढरा गांव के भूमिहीन श्याम लाल की दुर्घटना में मौत हो गई थी। मां की मौत पहले ही हो जाने से बेटी अनीता, सुनीता और अनीश अनाथ हो गए। परिवार के दुख में हियुवा के लोग सहयोगी बने और उन्होंने ब्रह्मभोज आदि का पूरा खर्च उठाया था। परिवार को अभिभावक के रूप में संरक्षण देने और बड़ी बेटी की शादी कराने और पूरा खर्ज उठाने का वादा किया था। उसी वादे को निभाते हुए बुधवार को हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना की देखरेख में अनीता की शादी की राजन के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ हाटा के विश्वकर्मा मंदिर में हुई। वर पक्ष की ओर से शादी में कोई दहेज नहीं लिया गया। जिसके कारण सभी लोगों ने लड़के के पिता कैलाश की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साथ में कुंवर आकाश सिंह ग्राम प्रधान बहुआस, दिलीप पांडेय, रोशन लाल भारती, ब्लॉक अध्यक्ष मुजरिम यादव, प्रदीप सिंह, ज्ञानचंद कुमार, अशोक सिंह, महेंद्र प्रसाद, अशोक शर्मा, गुरु प्रसाद, शैलेश गुप्ता, पन्ने लाल सिंह, शैलेंद्र साहनी, प्रिंस मद्धेशिया, कृष्णा मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, शेषनाथ सिंह, दिवाकर यादव, अंबिका साहनी, उमेश साहनी आशुतोष मिश्रा, सनी गुप्ता चंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें