फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में अधिग्रहीत किए जाएंगे 1270 वाहन

Wed, 15 May 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। सातवें और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए इस बार कुल 1270 वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। इनमें 614 भारी और 656 छोटे वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को जनपद मुख्यालय पर सुबह दस बजे से खड़ा किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से सभी वाहन स्वामियों को निर्देश दे दिया गया है। वाहनों की इस जरुरत को पूरा करने के लिए कुशीनगर के अलावा गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती से भी बस उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदानकार्मिकों को उनकी तैनाती के मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और वहां से वापस ले आने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। बेहतर कंडीशन की बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों को पहले ही सूचना दे रखी है।

छोटे-बड़े मिलाकर कुल 1270 वाहन अधिग्रहीत किए जाने हैं। इनमें छोटे वाहन परिवहन विभाग को आवश्यकता के अनुरूप जहां मिल चुके हैं, लेकिन भारी वाहन की कमी को देखते हुए गोरखपुर, बस्ती और संतकबीरनगर से भी इनकी पूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन न करने और हीलाहवाली करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ प्रशासन सख्त तेवर भी अपना रहा है।
विज्ञापन


19 मई की चुनाव ड्यूटी में मतदानकार्मिकों को मतदेय स्थलों पर पहुंचाने और मतदान के बाद ईवीएम के साथ स्ट्रांगरूम तक पहुंचाने के लिए 1270 वाहन अधिग्रहीत किए जाने हैं। इनमें 656 छोटे वाहन हैं, जो उपलब्ध हो गए हैं। इनके अलावा 614 भारी वाहन अधिग्रहीत किए जाने हैं। इसके लिए जनपद के संबंधित वाहन मालिकों को निर्देश दे दिया गया है। इनके अलावा 130 बस गोरखपुर, 70 बस संतकबीरनगर से और 59 बस बस्ती से मिल रही हैं। -संदीप कुमार पंकज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी।

प्रशिक्षण 17 को
पडरौना। नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत सप्तम चरण के चुनाव में विधानसभा की लाइव वेबकास्टिंग के लिए 17 मई को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण होगा। इसमें केंद्र प्रभारी, सहज जनसेवा केंद्रों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने संबंधित को प्रशिक्षण में समय से उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें