फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरहवा में हुआ है इस अनुष्ठान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कठकुइयां। सोरहवा गांव के धरवनियां माई मंदिर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ का शुरू हो गया। भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह करीब सात बजे मंदिर परिसर में कलश पूजन कर हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के बाद निकली कलश यात्रा सोरहवां, भगड़ा, पिपरा जटामपुर, नौकाटोला, खपरधिका होते कुबेरस्थान शिवमंदिर पहुंची। शिवलिंग का पूजन के बाद भूपसागर पोखरे से कलश में जल भरा गया। यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य मुकेश द्विवेदी आदि ने विधिविधान से शतचंडी महायज्ञ शुभारंभ किया। इस दौरान मां भगवती के जयकारे गूूंज रहे थे। बालकदास, राजकुमार प्रसाद, किष्किंधा पांडेय, फुलकुंवर यादव, अमावस यादव, हरि यादव, सुरेश जायसवाल, बेंचू यादव, पप्पू वर्मा, पवन सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुद्रमहायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
कठकुइयां। जंगल पचरुखिया में सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। फकिरहवा, सेमरा, गंगापट्टी आदि गांवों से होते बरवा घाट पर जल भरा गया। यज्ञ मंडप में पंडित उमेेश मणि त्रिपाठी, ऋषिकेश तिवारी, परमानंद पांडेय, मुकेश दुबे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान केशव गुप्ता, हरिद्वार, रामाशंकर, विरेंद्र वर्मा, कपिल देव गुप्ता, विनोद, राजू केसरी, लक्ष्मण, राजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश, अरविंद गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, विष्णुदेव, चंदन, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें