तुर्कपट्टी। दीपावली के मौके पर सुपर स्ट्राइक एफसी और तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से तुर्कपट्टी इंटर कॉलेेज परिसर में दीपोत्सव मनाया। इसमें शहीदों के नाम पर दो हजार एक दीए जलाए गए और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सीमा पर तैनात सैनिकों को मिठाई खिलाकर उनके साथ दीपावली मनाई तो इधर क्षेत्र के कई उत्साही युवकों ने शहीदों के नाम पर दो हजार एक दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ साथ देशी वस्तुओं के उपयोग करने का संदेश देना भी था।
यह आयोजक पिछले वर्ष से ही क्षेत्र में सराहा जा रहा है। पिछले वर्ष भी दीपावली के अवसर पर 1001 दिए जलाए गए थे। आयोजन स्थल पर मौजूद खिलाड़ियों ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने बताया कि हमारे सैनिक भाई सभी पर्व एवं त्योहारों को छोड़कर देश की सीमा पर हमारी रक्षा के लिए खड़े रहते हैं एवं देश के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर कर देते हैं। इसलिए उनका सम्मान भी किया जाना जरूरी है।
इस दौरान फुटबॉल टीम के मैनेजर रितेश मद्धेशिया, तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधक जितेंद्र मद्धेशिया, अध्यक्ष राजकुमार गिरी, राकेश प्रसाद, विवेक शर्मा, बबलू पटेल, अंगद मद्धेशिया, अभिषेक शर्मा, राजन मद्धेशिया, नितेश शर्मा, राजन कुशवाहा, केशव महाराज, सत्येंद्र गिरी एवं सुमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।