फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ छोटी गंडक तो दूसरी ओर नहर की कटान से मंदिर को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवमंदिर को कटान से बचाने के लिए धरना
विज्ञापन

फोटो है।
टेकुआटार। कसया तहसील क्षेत्र के परवरपार गांव में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास हो रहे कटान से बचाव के लिए शुक्रवार को कई लोग धरना पर बैठ गए। राजेश प्रताप राव की अगुवाई में धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक मंदिर को बचाने के लिए काम शुरू नहीं होगा, तब तक धरना बंद नहीं होगा।
विज्ञापन

राजेश प्रताप राव ने कहा कि इस प्राचीन मंदिर के एक तरफ खजुरिया नहर के चलते कटान हो रहा है तो दूसरी ओर छोटी गंडक कटान कर रही है। इससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की तरफ से इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाया जा रहा है। इस धरना में जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ सोनू, राधेश्याम जायसवाल, मंटू राव, कविंद्र पांडेय, सिकंदर आलम, सच्चिदानंद, राजेश राव, धीरज राव, विजय राव, बब्लू राव, विनय राव, गोमल सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें