फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन


एक लाख शिक्षित बेरोजगारों को दिलाएंगे रोजगार
मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, पहले इन्हें दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण
बुद्धा पार्क में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सम्मेलन में की शिरकत

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की तैयारी में जुट गई है। इन युवाओं को पहले ट्रिपल-सी और ओ-लेवल में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
मंत्री जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित अति पिछड़ा, अति दलित महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब जहर के समान है। इसलिए पार्टी ने इसे बंद कराने की ठान ली है। गुजरात और बिहार में शराबबंदी है। मथुरा में भी शराब पर रोक है। अब कुशीनगर की बारी है। उन्होंने सम्मेलन में शामिल महिलाओं से हाथ उठाकर इसके लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि भाजपा से उनकी पार्टी का गठबंधन 2024 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण को जब तक तीन श्रेणियों में विभाजित नहीं किया जाएगा, तब तक अति पिछड़े वर्ग के युवाओं को शिक्षा और रोजगार मिलना असंभव है। मंत्री ने कहा कि बसपा और कांग्रेस मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो भी भाजपा और भासपा उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगी। राजभर ने कहा कि किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। लागत के हिसाब से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का अलग राज्य के रूप में गठन किए बिना इसका विकास संभव नहीं है।
इससे पहले महासम्मेलन के आयोजक रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने मुख्य अतिथि को मंच पर सोने का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों, मजदूरों और असहायों के हक के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय राजभर और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर ने किया। महासम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम राजभर, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर राधेश्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजभर, जिला महाप्रमुख दिलावर राजभर, सचिव ओंकार राजभर के अलावा रामअवतार राजभर, नंदलाल राजभर, मुंद्रिका राजभर, श्यामदेव राजभर, जितेंद्र राजभर, रामानंद, सुकदेव, हरेंद्र, जंगबहादुर, अरविंद राजभर, धर्मेंद्र राजभर, रामदास राजभर, अजय राजभर, हरिबंश राजभर, सीताराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



भोजपुरी में भी की बात
- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने संबोधन के बीच में भीड़ का ध्यान खींचने के लिए कई बार भोजपुरी में बातें करते दिखे। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि कुशीनगर में शराब बंद होखे के चाहीं कि नाहीं। उन्होंने भीड़ को राजा सुहेलदेव की कसम भी दिलाई। कहा कि आपको किसी भी दूसरी पार्टी में नहीं जाना है। मंत्री यहां तक कह गए कि जो बात नहीं मानेगा, दूसरे के कार्यक्रम में जाएगा, उसे पीलिया हो जाएगा। साथ ही कहा कि जब तक वह ठीक नहीं होगा, तब तक राजभर जी उसका इलाज कराते रहेंगे।



--------------------------------
फोटो है।

मान्यता के लिए दो वर्ष का समय मिले
पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें बिना मान्यता वाले विद्यालयों की मान्यता के लिए बिहार की तर्ज पर दो वर्ष का समय देने की मांग की गई। इसके बाद इन मांगों का ज्ञापन रविवार को जिले में आए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दिया गया। मंत्री ने हर संभव सहयोग के बाद संगठन के पदाधिकारियों को विस्तार से चर्चा के लिए अपने आवास पर बुलाया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि मान्यता के नाम पर शासन-प्रशासन निजी विद्यालयों का उत्पीड़न कर रहा है। तय हुआ कि यदि ये विद्यालय बंद हो गए तो इसमें कार्यरत शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे और इसमें पढ़ाई कर रहे बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी। इस दौरान संरक्षक सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, पीयूष मिश्र, विपिन पांडेय, हरेराम कुशवाहा, विंध्याचल निषाद, परवेज खान, राकेश वर्मा, मकरध्वज, दिनेश सिंह, अमित शर्मा, मारकंडेय, नीरज गिरी, सतीश कुमार, भुवाल चौहान, सुनील यादव, राजकुमार तिवारी, एके गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निलंबित सफाईकर्मी ने ज्ञापन सौंपा
पडरौना। नोनियापट्टी गांव के मीरगंज टोला निवासी सफाईकर्मी प्रमोद कुमार शर्मा ने रविवार को जनपद मुख्यालय पर सम्मेलन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा। कर्मी ने पंचायतीराज विभाग के अफसरों और ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। कर्मी ने बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है और अब बर्खास्त करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें