फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष 45 लोग इंसेफेलाइटिस और 56 कालाजार की चपेट में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के इंसेफेलाइटिस और कालाजार से प्रभावित गांवों में डीएम ने सात बिंदुओं पर जांच कराई। जांच में इंसेफेलाइटिस और कालाजार प्रभावित गांवों में सफाई और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि इंसेफेलाइटिस प्रभावित 38 गांवों में बृहस्पतिवार को सात बिंदुओं पर जिलास्तरीय अधिकारियों से जांच कराई गई। जांच में पता चला कि 38 गांवों में इस वर्ष 45 लोग इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 10 की मौत हो गई। अन्य 35 लोग स्वस्थ हो गए हैं। डीएम ने बताया कि जिन परिवारों के बच्चों की इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से मौत हो गई, उनमें से प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
इसके अलावा कालाजार प्रभावित दस गांवों में भी अधिकारियों से जांच कराई गई। वहां कालाजार की चपेट में 56 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी मिली। इलाज होने के बाद अब वे स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रभावित गांवों में बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। हालांकि साफ - सफाई और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि डीपीआरओ को प्रभावित गांवों में समुचित सफाई और पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें