फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के गांव रजवटिया के पूरब एक खेत में एक साल से बंद पड़े मुर्गी फार्म परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह पशु का कंकाल मिलने से माहौल गरमा गया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर पहुंचे पटहेरवा एसओ ने पशु कंकाल को गड्ढे में दफन कराया और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मुर्गी फार्म मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रजवटिया गांव निवासी विजय सिंह का मुर्गी फार्म गांव से पूरब खेत में है। करीब एक साल से बंद पड़े इस मुर्गी फार्म की बृहस्पतिवार को सफाई होनी थी। सुबह मजदूर पहुंचे तो परिसर में किसी जानवर का कंकाल देखकर उन लोगों ने शोर मचाया। डॉयल 100 को भी सूचना दी गई। बंद पड़े मुर्गी फार्म में पशु कंकाल मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। मुर्गी फार्म मालिक विजय सिंह का कहना था कि किसी ने निर्जन स्थान देखकर यहां पशु वध किया है। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और गड्ढा खुदवाकर पशु कंकाल को उसी में दफन कराया। एसओ ने बताया कि मुर्गी फार्म के मालिक विजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ तमकुही जनार्दन तिवारी भी मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि पशु के कंकाल की पहचान नहीं हो पाई। उसे गड्ढे में दफन करा दिया गया। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें