फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में स्वर्णिम शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज के गठन के 100 वर्ष पूरा होने पर मंगलवार की रात में स्वर्णिम शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तक विमोचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा नगर पंचायत की तरफ से जनहित में कराए गए कार्यों की चर्चा की गई। डीएम ने इस नगर पंचायत को भी नगर पालिका का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आंद्रा वामसी व रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नगर की विकास पत्रिका का विमोचन किया गया। जेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इन 100 वर्षों में कप्तानगंज नगर पंचायत ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। आज इस शहर में सड़क, पथ प्रकाश, वाटर एटीएम, मुक्तिधाम समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इसे नगर पालिका का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। डीएम ने उपस्थित लोगों से इस रक्षाबंधन पर शौचालय निर्माण कराने का आह्वान भी किया।
रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज की मांग की है। सड़क, बिजली, पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान ने बताया कि इस नगर पंचायत के गठन की सहमति तो वर्ष 1911 में ही मिल गई थी, लेकिन बोर्ड का गठन वर्ष 1917 में किया गया। चेयरमैन ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्योरा दिया। पूर्व चेयरमैन विजय खेतान ने डीएम व विधायक समेत अन्य अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न प्रदान किया। सोनू खेतान ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, एसडीएम त्रिभुवन, ईओ देवेश मिश्र, अशोक मिश्रा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जयप्रकाश उपाध्याय समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व संचालन छोटेलाल अग्रहरि ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, राजेश उपाध्याय मोहम्मद नसीम, इमदाद हुसैन, राम बड़ाई, वीरेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, शिव सिंह, भोला वर्मा, मुरारी जायसवाल, गुड्डू राइन, मुबारक अली, राकेश दूबे, कौशलेंद्र राव समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें