फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 मिले कोरोना संक्रमित, 28 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 मिले कोरोना संक्रमित, 28 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। रविवार को 18 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 5054 हो गई है। जबकि 28 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 2591 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2573 निगेटिव और 18 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित लोगों में कप्तानगंज क्षेत्र से तीन, तमकुही से दो, सुकरौली से एक, फाजिलनगर से दो, रामकोला से एक, खड्डा से एक, नेबुआ नौरंगिया से दो, सेवरही से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन मरीज शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 155885 लोगों की कोरोना जांच में 5054 लोग संक्रमित मिले हैं। 28 मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें लेकर कोरोना को हराकर सकुशल घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 4775 हो गई है। अब तक 52 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। 227 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में संक्रमण दर 3.98 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 94.47 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें