पडरौना। नगर के छावनी स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर में जिला सेवा योजना कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 179 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि मेले में गुजरात की प्राइवेट कंपनी शामिल हुई। इसमें रिक्त कुल 500 पदों के लिए साक्षात्कार हुआ, जिसमें 207 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उनका साक्षात्कार कंपनी के भर्ती अधिकारियों ने लिया, जिसमें से 179 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, पारसनाथ प्रसाद, जेश कुमार, मनोज पांडेय, मुकुल कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद