फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे 175 जोड़े

Sun, 30 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
वर-वधु को आशीर्वाद देते सांसद विजय कुमार दुबे। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 175 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। उन्हें गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है। इससे देश भर के गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम को विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीडीओ अरुण पांडेय, बीडीओ आरके सेठ ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मननंजय त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, अजय गोविंद राव, सूरज गोविंद राव, डाॅ. रामाधार राजभर, रामानुज मिश्रा, सर्वजीत गुप्ता, हरिगोविंद रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें