फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता को दिया धक्का तो बिगड़ा माहौल...

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी की सभा के बाद पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच हुई धक्का मुक्की
विज्ञापन

हाटा में योगी सभा के बाद बिगड़े माहौल के बाद मची अफरातफरी
बीच बचाव के बाद शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा (कुशीनगर)। मंगलवार को हाटा में आयोजित योगी की चुनावी सभा समाप्त होने के बाद उस समय माहौल खराब हो गया, जब एक पुलिस वाले ने भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी को धक्का दे दिया। इसके बाद मौजूद उनके समर्थक और अन्य नेता नाराज हो गए। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में धक्का मुक्की हो गई। बाद में पुलिस के अधिकारियों और कुछ भाजपा नेताओं के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

हाटा में दोपहर बाद योगी की सभा शुरू हुई। करीब साढे तीन बजे जब सीएम योगी संबोधन पूरा कर मंच से नीचे उतर गए, उसी समय एक पुलिसवाले ने भाजपा नेता और नगर पंचायत हाटा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी को धक्का दे दिया। नाथानी ने प्रतिकार किया तो पुलिस वाले और उग्र हो गए। यह देख वहां मौजूद नाथानी के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई रस्साकशी के कारण वहां हंगामा मच गया। कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेता दोषी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें