राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने की मांग
गुरवलिया बाजार। स्थानीय बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक नही होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने गुरवलिया बाजार में राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खोलवाने की मांग की है। डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक, जयंत शाही, आलोक शाही, डॉ. विनोद गुप्ता, मनोज सिंह, डॉ. शेषनाथ गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि बाजार में करीब 250 से अधिक दुकानों के अलावा प्राथमिक से महाविद्यालय स्तर के शिक्षण संस्थान हैं। लेकिन बाजार में राष्ट्रीय कृत बैंक नहीं होने से लोगों को करीब आठ से दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इन लोगों ने इस बाजार में शीघ्र राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।