फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामेदार रही क्षेत्र पंचायत की बैठक
विज्ञापन

सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने से पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
रामकोला । मंगलवार को विकास खंड कार्यालय पर हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने हंगामा किया। जिला पंचायत सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने बीडीओ पर आरोप लगाया कि की वृद्धा, विधवा पेंशन की फाइलें छह माह से पड़ी हुई है। बीडीओ आवेदन को स्वीकृति प्रदान नही कर रहे है। जिससे गरीबों को समय से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि तत्काल इसका निस्तारण कराया जाए। सरकार की प्राथमिकता के अनुसार गरीबों को पेंशन दिलाया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। क्षेत्र पंचायत के सदस्य और प्रधानों ने बैठक में अपनी समस्या उठाई । गांव के मजदूरों को काम करने के बाद भी कुछ मजदूरों को अभी तक मनरेगा की मजदूरी नही मिली। विधायक ने समस्याओं का निस्तारण करने का बीडीओ को सुझाव दिया। बीडीओ आनंद प्रकाश ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण जल्द ही कराएंगे। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामकोला के नही आने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव सदन में लाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुड़िया देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत सिंह, जिला पंचायत अरुण सिंह, शमशाद, अर्चना कुमारी, प्रधान राजेंद्र गोविंद राव, अनूप चौधरी, बबलू यादव, उमेश यादव, कमलेश यादव, बबलू सिंह, रामेश्वर गोविंदराव, संजय यादव, रिंकू जायसवाल, राजू राजभर, बैजनाथ साहनी, गुड्डू कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रंग लाल, प्रेम कुशवाहा, मुन्ना अंसारी, राजू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें