फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान में स्कूल बस घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित स्कूली बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के तिनफेड़िया रेलवे स्टेशन के पास ढाला के किनारे स्कूल बस सोमवार को अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। वैसे तो इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस में बैठे बच्चे कांप उठे। लोग बस चालक की लापरवाही को कोस रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल बस का चालक तिनफेड़िया रेलवे स्टेशन के पास ढाला के किनारे स्थित एक चाय की दुकान में घुस गया। संयोग से चाय की दुकान में कोई बैठा नहीं था। जबकि घटना के वक्त बस में सवार 13 बच्चे सहम गए। किसी अनहोनी की आशंका से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। सुबह का समय होने के कारण दुकानदार दुकान की सफाई कर रहा था। इक्का दुक्का ग्राहक बाहर खड़े थे। दुकान की तरफ बस आते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एक-एक कर बस में सवार सभी 13 बच्चों को बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि इस घटना में न तो बच्चों को चोटें आईं और न ही किसी ग्राहक को। बस में भी शीशा टूटने के अलावा कोई अन्य क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें