खड्डा। खाद्यान्न ढुलाई समेत विभिन्न मांगें पूरी करने के लिए फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को विपणन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित विपणन निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष ब्रजभुषण कुशवाहा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि राशन पर कमीशन बढ़ाने और मानदेश समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए कई पर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद खाद्यान्न पहुंचाने, दो सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन करने, 25 हजार महीना मानदेय देने और पूर्व का बकाया ढुलाई भाड़े का भुगतान आदि मांगों से संबंधित और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन विपणन निरीक्षक को सौंपा। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, लालचंद यादव, लक्षण यादव, कृष्ण गोपाल पाठक, मनोज आदि मौजूद रहे।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया विपणन केंद्र पर फेयर प्राइज डिलर एसोसिएशन के तरफ से प्रदर्शन कर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें मानदेय, कमीशन बढ़ाने और खाद्यान्न ढुलाई का बकाया भुगतान करने आदि की मांग की गई।
इस दौरान सुदामा प्रसाद, राजकिशोर, टुन्ना पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज जायसवाल, लालचन यादव, अयोध्या सिंह, सुबाष, लक्ष्मण यादव, गुड्डू, रामकृपाल, विपिन मिश्र, रविंद्र कुशवाहा, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।