पडरौना (कुशीनगर)। सोमवार को इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। प्रथम पाली की इस परीक्षा में कुल 16174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सोमवार को प्रथम पाली में इंटर के अंग्रेजी तथा कृषि अभियंत्रण और हाईस्कूल में गुजराती, कन्नड़, मलयालम और मराठी विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 16174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 13982 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
प्रथम पाली की परीक्षा में किसान इंटर कॉलेज साखोपार परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को केंद्राध्यक्ष ने नकल करते पकड़ लिया। इस परीक्षा को रस्टिकेट कर दिया गया।
मंगलवार को होने वाली परीक्षा
मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के विज्ञान व इंटर के कंप्यूटर, फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में इंटर के रसायन विज्ञान और व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से 10:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी।