फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दुदही बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मान्यता के चलने वाले 47 स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग की नोटिस जारी की गई है। बीईओ कार्यालय से जारी इस नोटिस के चलते स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्कूल संचालक विभागीय कार्रवाई से बचने का उपाय खोज रहे हैं।
विज्ञापन

दुदही क्षेत्र में कई स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता लिए बगैर ही संचालित हो रहे हैं। मानक विहीन इन स्कूलों में बच्चों से सुविधाओं के नाम पर मोटी फीस भी वसूली जाती है। पिछले साल ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई के लिए विभाग की तरफ से सूची बनाई गई थी, लेकिन मामला बाद में ठंडा पड़ गया था। इस बीच बीईओ कार्यालय से ऐसे 47 स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी कर दी गई है। इनमें से 20 स्कूल दुदही बाजार और 27 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। शुक्रवार को एनपीआरसी समन्वयकों के माध्यम से नोटिस स्कूलों में रिसीव कराए गए। नोटिस में इस बात का भी जिक्र है कि स्कूल संचालक तत्काल अपना विद्यालय बंद कर नामांकित बच्चों को बगल के परिषदीय स्कूलों में भेज दें। नोटिस मिलने के बाद से बिना मान्यता वाले स्कूलों के संचालक उपाय खोजने में लगे हैं।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शेषनाथ सरोज ने बताया कि अभी केवल 47 स्कूलों को ही नोटिस जारी की गई है। मान्यता के बगैर संचालित हो रहे अन्य विद्यालयों की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें