फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में दीपक, इंटर में शिवानी टॉप
विज्ञापन

पडरौना।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इनमें हाईस्कूल में दीपक कुमार गुप्ता 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे तो वहीं इंटरमीडिएट में शिवानी कन्नौजिया ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया। इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 86.82 और इंटरमीडिएट के 87.69 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 66425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 59902 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 52006 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 44635 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। उनमें 40942 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 35903 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज छहूं के दीपक कुमार गुप्ता जनपद में सर्वाधिक 92.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने हैं। इसी विद्यालय के आदित्य चौधरी ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान हासिल किया है। समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया मंसाछापर की छात्रा निधि यादव 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में संत पुष्पा इंटर कालेज ढाढ़ा की छात्रा शिवानी कन्नौजिया 93 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। श्री गांधी इंटर कालेज खड्डा के ऋषि गुप्ता 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। स्वामी विवेेकानंद इंटरमीडिएट कालेज खड्डा की राधिका पासवान 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह अन्य विद्यालयों भी में छात्रों ने बेहतर अंकों के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अभिषेक सिंह ने 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया
कप्तानगंज। जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट की कक्षा में 90 प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.1 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, एमजी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा शिखा वर्मा 88 प्रतिशत नंबर पाकर हाईस्कूल में अपने विद्यालय की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन

जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक सिंह 90 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान, अंशुमान श्रीवास्तव 88.8 अंकों के साथ दूसरे और अंशदीप कुमार गुप्त 88.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस विद्यालय के अभिषेक सिंह ने गणित में 100 में 100 नंबर प्राप्त किए तो वहीं, हाईस्कूल में सूरज सिंह 89.1 अंक पाकर अपने विद्यालय में पहले स्थान पर रहे। प्रिंस कुमार राय 87.5 अंकों के साथ दूसरे व आंनद यादव 86.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संदीप सिंह 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और आकृति यादव 86.5 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। एमजी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज की छात्रा शिखा वर्मा 88 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें