फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 17 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति-पत्र

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र देते सांसद विजय कुमार दूबे व अन्य।स्रो - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के क्रम में शनिवार को विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए,जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में भी लोगों को दिखाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में 17 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र दिए गए। नियुक्ति-पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ चंद्र प्रकाश, डॉ. विनोद गुप्ता, रामानुज मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें