फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से 17 आशियाने और एक बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 02 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 25 स्थानों पर सोमवार को आगलगी की घटनाओं में 17 झोपड़ियां और करीब एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। फायरब्रिगेड की मदद से गांव वालों ने आग पर काबू पाया। तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग से नुकसान होने के बाद पहुंचे राजस्वकर्मियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठवा गांव के दुषध टोला पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक झोपड़ी में आग पकड़ ली। तेज हवा होने की वजह से आग आस-पास के झोपड़ियों में फैल गई और छह झोपड़ी तथा इसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। विभूति प्रसाद प्रसाद घर से आग की लपटें निकलती देख लोगोंं ने शोर मचाया। इस घटना में महात्म प्रसाद का एक लाख रुपये का सामान, सिलाई मशीन, पंखा, कपड़ा, जेवर, महंत पासवान का जेवर, पलंग सेट, इलेट्रानिक्स सेट, कपड़े, भगमनी देवी के एक लाख रुपये जल गए। छट्ठू मुसहर, रघुनाथ प्रसाद, मनोबोध प्रसाद, विभूति प्रसाद ने बताया कि अगले माह बेटी की शादी तय की थी। अधिकांश सामान की खरीदारी कर ली थी, सब कुछ आग में जल गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और हल्का के लेखपाल कालिंदी यादव आगलगी की घटना में हुई क्षति का आंकलन किया। अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में रविवार की आधी रात को आग में छह झोपड़ी और इसमें रखा लोगों का सामान जलकर राख हो गया। गांव के संजय,राजकुमार वर्मा,हरिओम वर्मा,जय प्रकाश वर्मा,श्याम प्रसाद समेत छह लोगों की झोपड़ी और सामान जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में 20 हजार नकद समेत दो लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, चौरा खास थाना क्षेत्र के अमवा दूवे गांव में आग लगने से धनहा निवासी ध्रुव राय का पांच कट्टा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। खेत अमवा श्री दूवे में पड़ता है। अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग लगने के तुरंत बाद ग्राम बेइली के तथा अमवा श्री दूवे के लोग काफी संख्या में जुट गए और आग को आगे बढ़ने से रोक लिया जिससे लगभग पांच कठ्ठा ही जल पाया । आग बुझाते समय संतोष कुशवाहा का पैर थोड़ा सा जल गया।आग लगने के तुरंत बाद चौरा खास थाने के दो सिपाही भी मोके पर पहुंच गए। छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार हनुमागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के वार्ड नंबर 15 के पथलेश्वर नाथ नगर हरदेव निषाद की झोपड़ी आग में जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा आनाज नकदी रुपये, जेवरात और गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।
मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार, जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के खांखर टोला निवासी जुग्गा चौहान के रिहायशी झोपड़ी में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। तेज पछुआ हवा से पड़ोस में बनी गोविंद चौहान, रामायण चौहान, विशंभर चौहान की झोपड़ियों को भी आग ने चपेट में ले लिया। उनका गृहस्थी का सामान जल गया। पल भर में आग इतनी विकराल हो गई कि कोई भी सामान घरवाले निकाल नहीं पाए। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। लेकिन तेज हवा की वजह से सभी प्रयास असफल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड सर्विस ने आग पर काबू पाया। इसी गांव के रामबेलास के का पांच कट्टा गेंहू की फसल आग में जलकर राख हो गई। एडीएम प्रशासन वैभव सिंह ने बताया कि हवा की वजह से आग लगी की घटनाएं अधिक हुई हैं। आगजली से जो भी नुकसान हुआ है। राजस्वककिर्मयों की रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा पीड़ितों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें