फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में पुलिसकर्मी समेत 17 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
पडरौना नगर के महाबीरी गली में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर गली को सील कराते नगर लेखपाल योगेंद्र ग - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर में पुलिसकर्मी समेत 17 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 253 हो गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमितों के परिवारीजन भी इस खतरनाक बीमारी की जद में आने लगे हैं। रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 17 लोगों में एक पुलिसलाइन का पुलिसकर्मी है, दूसरा पडरौना नगर का निवासी है। पडरौना शहर के ही रहने वाली सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी की सैंपल रिपोर्ट दोबारा कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा कप्तानगंज के बौलिया, मोतीचक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धूस, कोहरवलिया कुबेरस्थान, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चकचिंतामन, कप्तानगंज क्षेत्र के भलुही, घोड़ादेऊर और हरपुर मझार के मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 253 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 112 हैं। रविवार को स्वस्थ हुए छह लोगों को घर भेज दिया गया। अब तक 135 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें