फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 17 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, 20 सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 31 Mar 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित आंगनबाड़ी का लोकार्पण व प्रमाण पत्र देते रामकोला विधायक व डीएम महें
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में सोमवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण और नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं काे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का लोकार्पण और 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गौंड ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के पोषक हैं। उन्होंने पोषण के साथ प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कर्यकर्ता और सहायिका अपनी-अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने कहा कि सरकार की तरफ से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी सहायिकाएं इस कार्य में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले में कुल 1339 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पांच विकास खंड में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शेष विकास खंड में भी चयन कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं। यदि नियुक्ति प्रक्रिया में कहीं कोई धांधली की शिकायत हो तो जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर पूरी जानकारी दें। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 17 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण कर नवचयनित 20 आंगनबाड़ी सहायिकाओं में नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दूबे, सीडीपीओ शरद, रोमा सिंह, राकेश मिश्र, प्रत्युष चंद्रा, अंबरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें