कप्तानगंज के कनोडिया इंटर कालेज में पीएम के सभा स्थल का जायजा लेते कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी ।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। कनोडिया इंटर कॉलेज परिसर में 12 मई को आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का कमिश्नर, आईजी और एसपीजी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर जयंत नार्लिकर, आईजी जय नारायन सिंह, डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नरायन मिश्र और एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों के लिए बनने वाले तीनों हेलीपैड, मंच आदि का निरीक्षण किया।
इसके बाद पीडब्लूडी के मीटिंग हाल में एसपीजी, पुलिस, विद्युत विभाग, अग्निशमन, दूरसंचार, एलआईयू आदि के साथ बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित को जरुरी निर्देश दिया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के प्रभारी दयाशंकर सिंह, एसडीएम अनवर रशीद फारूकी, जयप्रकाश उपाध्याय, प्रेमपाल सिंह, डीके राय, एसडीओ विद्युत भोलेनाथ, एसओ राहुल सिंह, रणजीत सिंह, शिवशंकर अग्रहरि, शिशु गोविंद राव, हरिचन्द्र अग्रहरि मौजूद रहे।