फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक युद्घ में जीत पर संगठन हर साल मनाता है विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली रैली
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के साथ एनसीसी कैडेट्स और गणमान्य लोग शामिल हुए रैली में
पडरौना। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कुशीनगर जिला इकाई ओर से रविवार को पडरौना नगर में रैली निकाली गई। इसमें 105 पूर्व सैनिकों के अलावा एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड और शहर के तमाम गणमान्य भी शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद यह रैली जलकल परिसर में पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। यहां सैनिकों की बहादुरी पर चर्चा की गई।
पूर्व सैनिकों के साथ रैली में नगर भ्रमण के बाद गोष्ठी में शामिल नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। जिस तरह सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे देश के जवान भारतीय सीमा पर चौकसी बरतते हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान सीमा पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं, तभी देशवासी चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे कर्नल एसपी सिंह ने कहा कि 1971 की जंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी जवानों को धूल चटा दी थी। उसी जीत की याद में विजय दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन समशुद्दीन आदि ने विजय दिवस पर विस्तार से जानकारी दी। इन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल और व्यवसायी दीप नारायण अग्रवाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अलका पनपालिया समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें