फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Wed, 05 Dec 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। कमिश्नर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) की तेरहवीं बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें करुणा सागर स्थल पर पार्क व घाट की साज-सज्जा के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वैसे बैठक में करीब 2.5 करोड़ रुपये विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन


कसाडा की बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने रामाभार स्तूप के निकट 10 लाख की लागत से ईको पार्क बनाए जाने, बौद्ध वन पार्क स्थित विपश्यना केंद्र को अपग्रेड करने के लिए 50 लाख के कार्य के लिए आगणन प्रस्तुत करने, एनएच-28 और एनएच-28बी के बीच हिरण्यवती नदी के तट (करुणा सागर स्थल) पर पार्क व घाट को सुसज्जित करने के लिए एक करोड़ रुपये की मंजूरी मिली।

इसके अलावा बैरिया चौराहे पर बने कसाडा भवन के इंटीरियर वर्क के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। कमिश्नर ने आय बढ़ाने पर जोर दिया। वाहन क्रय करने के मामले में किराएदारी से काम चलाने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, डीएम देवरिया अमित किशोर, अपर आयुक्त प्रशासन, सीडीओ रामसूरत पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार, सहायक पुरातत्व संरक्षण अधिकारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, राजकीय बौद्ध संग्रहालध्यक्ष अमित दिवेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, एक्सईएन विद्युत चंद्रबली, पर्यटक सूचना अधिकारी प्रान रंजन, सहायक अभियंता जल निगम आदि मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं की भी हुई समीक्षा
कसया। बुधवार को कसाडा बोर्ड की बैठक के बाद जिले में होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी हुई। इनमें धान की खरीदारी, सड़क को गड्ढा मुक्त बनाए जाने, अंत्योदय कार्ड, ओडीएफ और शौचालय, गन्ने की खरीद और उसकी देखरेख के अलावा मुसहर बस्तियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई।

कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि धान की खरीद का लक्ष्य बढ़ाना है। मुसहर बस्तियों के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। जिले में 1001 अंत्योदय कार्ड और दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद फोटो अपलोडिंग का काम चल रहा है, वह सुस्त पाया गया है। वहीं सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत से कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाए जाने की हिदायत दी गई है। इस दौरान डीपीआरओ राघवेंद्र दिवेदी, डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र, बीएसए अरुण कुमार, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल, डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद, बीडीओ ध्रुव दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें