फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर में गूंजे बुद्ध के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में गूंजे बुद्ध के संदेश
विज्ञापन

विभिन्न देशों के भिक्षुओं ने किया त्रिपिटक का पाठ
सोमवार को होगा इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह में दूसरे दिन रविवार को भी भगवान बुद्ध के संदेश गूंजते रहे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले विदेशी और स्थानीय लोगों के लिए यहां चल रहा चांटिंग समारोह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह से बुद्धमय बन गया है।
चांटिंग का शुभारंभ सुबह सात बजे इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग की डायरेक्टर वांग्से डिक्से की अगुवाई में उनके साथ कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर और बांग्लादेश, थाईलैंड, कंबोडिया, वर्मा, वियतनाम सहित स्थानीय बौद्ध भिक्षुओं ने नौ कैंडल जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति पाठ 11 बजे तक चला। फिर भोजनवकाश और उसके बाद दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक यह कार्यक्रम चला। इसके बाद भिक्षुओं ने मंदिर में चांटिंग समारोह स्थल पर ही कैंडल मार्च निकालकर विश्व शांति की कामना की। चांटिंग समारोह का समापन सोमवार को होगा। इस दौरान प्रमाण पत्र वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भंते नंदरतन, भंते महेंद्र, रामनगीना, टीके राय, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें