फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ को निलंबित कर रिलीव करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बुधवार की सुबह नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय का जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहे ईओ को मंत्री ने निलंबित करते हुए यहां से रिलीव करने का निर्देश दिया। लिपिक कक्ष भी खाली रहने से नाराज मंत्री ने कमरा ही सील कराने को कहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 10.45 बजे जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र उर्फ मोती सिंह कसया स्थित कुशीनगर नगर पालिका परिषद कार्यालय की जांच करने पहुंच गए। उस वक्त वहां पर केवल दो कर्मचारी मौजूद मिले। नाराज मंत्री ने डीएम आंद्रा वामसी को निर्देश दिया कि ईओ बब्बन यादव को निलंबित करते हुए यहां से रिलीव करें। कार्यालय के लिपिक कक्ष में कोई कर्मचारी नहीं देखकर मंत्री की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से इस कक्ष को सील करने को कहा। हालांकि चर्चा है कि कक्ष सील करने को लेकर प्रभारी मंत्री और निकाय निदेशक के बीच कुछ समय तक वार्ता हुई। जिसमें कार्यालय सील नहीं कराने की बात कही गई। मंत्री के इस औचक निरीक्षण से नगर पालिका कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही। कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तब तक मंत्री जांच कर निकल चुके थे।
इस दौरान सांसद राजेश पांडेय, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर टीएन राव, अमरचंद जायसवाल, डॉक्टर छेदी शर्मा, चकमा बाबू, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें