बेलवा कारखाना (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कोइलसवा बुजुर्ग चौहान टोला में शनिवार की रात बिहार प्रांत के अंजान मनबढ़ व्यक्ति ने चाकू मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। घटना से नाराज लोगों ने चाकू मारने वाले युवक की धुनाई कर दी। रात करीब 9 बजे के कोईलसवां बुजुर्ग गांव के चौहान टोला में एक अजनवी व्यक्ति चाकू लहराते हुए जा रहा था। जिसे देख कर गांव के धर्मेन्द्र 26 वर्ष पुत्र सरल प्रजापति और रामकृपाल 28 वर्ष पुत्र बालेसर ने उसे टोका तो उसने दोनों लोगों को चाकू से वॉर कर घायल कर दिया। एसो पटहेरवा उमाशंकर यादव ने कहा मामला संज्ञान में है। किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।