फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित वाहन ने तीन को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना-दुदही मार्ग के सेमरा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे बैठे तीन मजदूरों को अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ ने वाहन को घेरकर चालक को रोक लिया। पुलिस ने वाहन व चालक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। दोनों घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हर्दो के टोला माफी निवासी 28 वर्षीय रुस्तम तथा केदार व लल्लन सेमरा चौराहे पर एक फर्नीचर की दुकान में दिहाड़ी मजदूरी पर कार्य करते हैं। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे वे इस दुकान पर पहुंचकर अपने कार्य में जुटे थे। इसी दौरान पडरौना से दुदही की तरफ जा रही सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कार्य कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए निकल गई। रुस्तम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि केदार व लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों ने गाड़ी घेरकर चालक को पकड़ लिया। उसमें बैठी सवारियां भीड़ का रुख देखकर इधर-उधर खिसक गईं। हादसे की खबर पाकर कुछ ही देर में कुबेरस्थान पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गाड़ी व चालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने भेज दिया। घायल केदार व लल्लन को इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चौराहे पर हुए हादसे की खबर सुनकर आसपास के गांवों के लोग तथा पीड़ित परिवारीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें