मंसाछापर। जटहा बाजार क्षेत्र में 16 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। उसके पदचिह्न मिले है। तेंदुआ को लोगों ने देखा भी है, लेकिन अब तक उसको पकड़ने में वन विभाग कामयाब नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश की जाए, जिससे उसकी सटीक लोकेशन मिल सके।
वन विभाग पिछले 16 दिनों से तेंदुए की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक विभाग का हाथ खाली ही है। शाम होते ही पिंजरे में बकरी बांधी जाती है, लेकिन उसके आसपास तक तेंदुआ नहीं भटकता है। लोगों का कहना है कि तेंदुए का पदचिह्न भी दिखा, लोगों ने उसे कई बार सामने ही देखा, लेकिन वन विभाग अभी तक उसको नहीं पकड़ सकी। लोगों का आरोप है कि केवल खेतों में घूमने से कुछ नहीं होगा, जबतक उसको पकड़ने में कोई नई तरकीब नहीं निकाली जाएगी। क्षेत्र के लोग अभी भी खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। अब तक लोगों के अंदर से दहशत समाप्त नहीं हो सकी है। लोगों की मांग है कि वन विभाग ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश करे।
0
तेंदुए का दहशत पिछले 16 दिन से कम नहीं हुआ है। कहीं न कहीं वह दिख ही जा रहा है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ले, जिससे आसानी से उसकी खोजबीन हो सके। - मोहन कुशवाहा, ग्राम प्रधान।