फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर से मारपीट के मामले में 16 पर केस दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के नेशनल हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर और तीमारदारों से मारपीट के मामले से कसया पुलिस ने एसएसी एसटी सहित अन्य धाराओं में दोनों पक्षों से केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के हाइवे स्थित अरहन्त हॉस्पिटल में भर्ती पडरौना निवासी सुनील चौरसिया के पैर का आपरेशन के बाद छुट्टी के लिए रुपए कम कराने को लेकर उनके रिश्तेदार प्रमोद चौरसिया के साथ कई लोग पहुंचे और डाक्टर पवन खरवार से कहा सुनी करते करते मारपीट हो गई। जिस मामले में डाक्टर का केस दर्ज नहीं करने को लेकर घटना को लेकर दूसरे दिन नाराज डाक्टर और उनके समर्थक नगर गोरखपुर मार्ग को जाम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
कसया एसओ के केस दर्ज करने के आश्वाशन पर जाम समाप्त कर दिए। देर शाम को कसया सीओ कुंदन सिंह ने घटना का जांच पड़ताल की उसके बाद शनिवार को डाक्टर से मारपीट करने में मामले में डा पवन खरवार के तहरीर पर अविनाश उर्फ अमर सिंह , प्रमोद चौरसिया, रितेश सिंह, आदित्य सिंह, कृष्णा उर्फ भोलू और नवीन सिंह सहित दस अज्ञात लोगों पर एसएसी एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया तो वही दूसरे पक्ष से प्रमोद चौरसिया के तहरीर पर डा पवन खरवार, रजनीश, सत्येंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें