लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में चल रहे समिति स्तरीय 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेले में अंतिम दिन बुधवार तक 561 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 394 का निस्तारण किया गया। शेष 157 मामलों के जांच के बाद निस्तारण किया जाएगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गन्ने के क्षेत्रफल, पौध, पेड़ी, मोबाइल नंबर, रकबा समेत सर्वे-सट्टे से संबंधित सर्वे के दौरान विवरणों में हुई त्रुटियों का संशोधन किया जा रहा है। संवाद