फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल चालू होने तक आंदोलन पर अड़े

Sat, 22 Jun 2019 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बन्द लक्ष्मीगंज चीनी मील को चलवाने के लिए धरना देते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर भाकियू (भानु गुट) का धरना प्रदर्शन शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा है। आंदोलनकारियों ने चेताया कि चीनी मिल चालू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्मीगंज चीनी मिल के बंद होने से क्षेत्र का विकास रुक गया है। आस-पास गांव के युवा बेरोजगार तो हुए ही है गन्ना किसानों को गन्ना बेचने के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों को अपना गन्ना औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि जब तक मिल चालू होने की घोषणा नहीं होती, यह आंदोलन चलता रहेगा। धरने की अध्यक्षता जोखन कुशवाहा ने की और संचालन कृष्ण गोपाल चौधरी ने किया।

इस दौरान हरि जी, बबलू खान, रामनरायन यादव, ओमप्रकाश सिंह, रामअधार प्रसाद,चांदबली, मोहफील अंसारी, रामाश्रय वर्मा, रामाश्रय, श्रीराम, कौलेशर, पारस, जगदीश, सुभाष, सलाउन नेशा, हजरत, सुदामी देवी, मंजू देवी, परमहंस, कैलाश, फूलमती देवी, हैरुन नेशा, तौबून नेशा, शिवराजी देवी, बादामी देवी, मैना देवी, चंद्ररावती देवी, रामवासी देवी, शाहीना, सबुजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें