फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बोले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

जो नहीं सुधरा, उसे सुधार दिया जाएगा: केशव
कुशीनगर में एक होटल के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किए
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक होटल के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा व बसपा के 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान रहे कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मानसिकता नहीं बदली है। अब वे अपने को सुधार लें, नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में दो वर्षों के कार्यकाल में जो विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, वह पिछली बसपा व सपा सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना होगा। मैं भी एक कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017 व फिर लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता बताया। कहा कि उन्होंने किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से गरीब व किसानों की मदद करने का काम किया है। मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सिर्फ भाजपा ने किया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ आम जनता को लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें