फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मातहतों के साथ डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

सातवीं आर्थिक गणना के लिए डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी
कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यालय का शुभारंभ किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सातवीं आर्थिक गणना के लिए डीएम ने मातहतों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आर्थिक गणना के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया। यह कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चली।
मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सातवीं आर्थिक गणना शासन की मंशा के अनुरूप की जानी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस कार्यशाला में आर्थिक गणना के लिए नामित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से नामित सुपरवाइजर भी प्रशिक्षण लिए। उन्हें बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक घर की व्यावसायिक गतिविधि की गणना की जाएगी। जिला स्तर पर गठित कमेटी की कमान डीएम खुद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से लखनऊ से आए प्रशिक्षक अजय चौबे ने सातवीं आर्थिक गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है, जब आर्थिक गणना स्मार्टफोन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की जाएगी। कार्यशाला में सत्य प्रकाश ने आर्थिक गणना में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस कार्यशाला में सीडीओ रामसूरत पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. नासेह ने भी आर्थिक गणना के सभी तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। बताया कि जून माह के अंत तक सीएससी के माध्यम से सातवीं आर्थिक गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यशाला में विनोद कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, विवेक श्रीवास्तव सहित 250 से ज्यादा प्रशिक्षु शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें