फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
156 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

हाईस्कूल के 61110 और इंटर में 47927 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
18 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कुशीनगर जिले के 156 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटर के 1090037 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिछले वर्ष जिले में कुल 150 केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई थी।
कुशीनगर जिले में 16 राजकीय 55 वित्तपोषित और तीन माडल इंटर कॉलेज समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल के 61110 और इंटर के 47927 समेत कुल 1090037 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पंजीकृत परीक्षार्थियों की परीक्षा सम्मपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से कुल 156 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से छह मार्च तक परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। पिछले वर्ष जिले में कुल 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रशासन जिले में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी दशा में नकलचियों को बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा तिथि और केंद्रों का निर्धारण होने के बाद बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समय रहते सभी अधूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें