फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा से सशक्त होंगी बेटियां

Fri, 07 Jun 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शपथ दिलातीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। अपराजिता मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। रामकोला क्षेत्र के कुस्महा गांव के प्राथमिक विद्यालय में किशोरियों को स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने की सीख दी गई। पंचायतीराज विभाग की ओर से किशोरियों में सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। इसमें 202 महिलाओं ने शपथ पत्र भी भरा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह की पत्नी ममता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन से की। उन्होंने कहा कि पूरा समाज तभी विकसित हो सकता है, जबकि बेटों के साथ बेटियां भी शिक्षित हों। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से बेटियों की शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देने की अपील की। इसके साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी ध्यान देने की गुजारिश की।

रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती रहें। किशोरियों को सेनेटरी पैड की उपयोगिता बताएं ताकि उन्हें किसी प्रकार का संक्रमण न होने पाए। स्वास्थ्य टीमों की सलाह का लाभ उठाएं। यशवंत उर्फ संत सिंह ने कहा कि सेहत की इस कार्यक्रम में किशोरियों व महिलाओं को अत्यंत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान नायब तहसीलदार विकास सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नीरज चतुर्वेदी, जिला समन्वयक नंदू मिश्रा, जिला समन्वयक बबिता सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री फूलबदन कुशवाहा, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, संजय राव, अशोक कुशवाहा, डॉ. एसके कुशवाहा, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।

जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें
कुस्महा की ग्राम प्रधान विमला सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम आगे चलकर महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के मामले में क्रांति लाएगी। सेवरही की सीडीपीओ सीमा सिंह ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं और किशोरियों में आत्मनिर्भरता का भाव जागृत कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के हित में हैं। उन्हें भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। पंचायती राज विभाग की जिला समन्वयक वंदना सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने का यह बहुत ही कारगर अभियान है। यह मुहिम सकारात्मक सोच उत्पन्न करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें