फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पूर्व चोरी चार मूर्तियां गन्ने के खेत में मिलीं

Wed, 05 Jun 2019 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरामद चोरी की गईं मूर्तियां - फोटो : ANI
विज्ञापन
नेबुआरायगंज। तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के विरईठ गांव के रामजानकी मंदिर से चोरी गईं चार मूर्तियां मंगलवार को गन्ने के खेत में मिली। जबकि चार मूर्ति पूर्व में ही गन्ने के खेत में मिली थी। वैसे अब भी तीन मूर्तियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मूर्तियों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

क्षेत्र के विरईठ गांव में करीब 200 वर्ष पुराना श्रीराम जानकी मंदिर है। 10 मार्च 2016 की रात 11 बेशकीमती मूर्तियों को चोर चुरा ले गए थे। मंदिर के पुजारी रामेश्वर दास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। जांच के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली थी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी।
 

ग्रामीणों ने हियुवा नेताओं के साथ तत्कालीन एसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता कर मूर्ति की बरामदगी के लिए धरना प्रदर्शन तक किया था। इस मामले में पुलिस ने मंदिर के पूर्व महंत रहे रामरक्षा दास सहित कई लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा और मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

विज्ञापन

 

उसी बीच दिसंबर 2017 को गांव के शोभा सिंह के खेत से गन्ने की कटाई के दौरान खंडित अवस्था में चार मूर्तियां मिली थीं। तत्कालीन थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बरामद चारों मूर्तियों कर मालखाने में जमा करवा दिया था। मंगलवार को गांव के ही रामजी के खेत की निराई के दौरान चार मूर्तियां मिली।
 

इसमें दो का मुकुट व एक का सिंहासन भी था। सूचना के बाद एसआई आहूत यादव मौके पर पहुंच गए और बरामद मूर्तियों को कब्जे में ले लिया। इस प्रकार आठ मूर्तियां अब तक मिल चुकी हैं। जबकि तीन मूर्तियां अब भी गायब है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि चार मूर्तियों को कब्जे में ले लिया गया है। शेष की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें