फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ----
विज्ञापन

विकास कार्य पूरा करने में जुटें अधिकारी: डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक में दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब विकास कार्यों को सरकार की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में अधिकारी जुट जाएं। लाभपरक योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से एक-एक कर विभागवार आंकड़ों की जानकारी भी ली। जिलापूर्ति विभाग का राशन कार्डों का कार्य 88 प्रतिशत ही पूर्ण गया है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं सहित छात्रवृत्ति योजना से संबंधित पूर्ण करने, जिला बेसिक शिक्षा विभाग से पुस्तकों के वितरण संबंधी समेत विभिन्न विभागों से विकास कार्यों जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ रामसूरत पांडेय, सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह, पीडी संजय पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें