फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे से शुरू कराया पुलिया का निर्माण

Sun, 02 Jun 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुकरौली ब्लॉक के पड़री गांव के लोगों ने अपने खर्च से करया पुलिया का निर्माण । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुकरौली। जब फरियाद अनसुनी रह गई तो सेवानिवृत्त शिक्षक ने पड़री से बंचरा को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण कराने की ठान ली। चंदा जुटाकर रविवार को पुलिया का शिलान्यास कराया। सेवानिवृत्त शिक्षक की इस पहल की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन


सुकरौली ब्लॉक के पड़री ग्राम पंचायत की आबादी करीब 15000 है। ग्राम पंचायत के कई टोले ऐसे हैं, जहां सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाएं पात्रों की पहुंच से दूर है। पड़री से बंचरा को जोड़ने वाली पुलिया के निर्माण के लिए गांव के लोगों ग्राम सभा से लेकर उच्चाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुके थे।

हर बार फाइल बनती ओर कथित विकास के ढेर में कही खो जाती थी। लोग हार मान कर बैठ गए। इसी बीच सेवानिवृत्त शिक्षक रामायण मौर्य ने लोगों में उम्मीद जगाई। उन्होंने गांव वालों की समस्या दूर करने की ठान ली। सेवानिवृत्त शिक्षक की पहल पर पुलिया निर्माण में गांव के कुछ युवा भी आगे आए। लोगों ने चंदा जुटाया। रामायण मौर्य ने खुद भी योगदान किया। रविवार को लोगों ने निजी खर्चे से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पुलिया का शिलान्यास कराया। गांव वालों ने रामायण मौर्य की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें