फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की बनी रणनीति

Wed, 29 May 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़, सुखा से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम अनिल कुमार सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की देर रात डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। जिसमें प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा आदि से निपटने की कार्य योजना बनाई गई।
विज्ञापन


डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अमवा खास, अहिरौलीदान और पिपराघाट आदि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखते हुए विशेष निगरानी करने की जरुरत है। इसके लिए संबंधित एसडीएम को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों, बंधों की जानकारी ली और अधिशासी अभियंता बाढ़ को बाढ़ से निपटने, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं पीडब्लूडी और विद्युत को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को तत्काल पूर्ण करने, नए नाव की व्यवस्था करने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को टीकाकरण की तैयारी अभी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीडीओ रामसूरत पांडेय, तमकुहीराज एसडीएम अरविंद कुमार, हाटा एसडीएम प्रमोद कुमार, मुख्य चिकितशाधिकारी डॉ. हरिचरण सिंह, बीएसए अरुण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें