तमकुहीरोड। कस्बा के जायसवाल धर्मशाला में सोमवार की रात श्रीबालाजी सेवा मंडल की तरफ से सुंदर कांड का पाठ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि जिस घर में सुंदरकांड का पाठ होता है वहां सुख-समृद्धि आती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में समय-समय पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन करते रहना चाहिए। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ली और घर में सुख-समृद्धि की कामना की।