फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के लिए सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी

Sun, 26 May 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी नदी के खैरवा घाट पर पुल बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करने के लिये हाथों में जल लेकर शपथ लेते ग्रामीण । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। बांसी नदी के खैरवा घाट पर पुल का मुद्दा फिर गर्मा गया है। रविवार को मनोज कुंदन की अगुवाई में लोगों ने पुल बनाने की मांग उठाई। नदी में खड़े होकर हथेली में जल लेकर शपथ ली कि यदि एक माह के भीतर पुल बनवाने की पहल नहीं हुई तो सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

मनोज कुंदन ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री से मिलकर बांसी नदी के खैरवा घाट पर पुल बनवाने की मांग की जाएगी। यदि एक माह के भीतर पुल बनाए जाने की पहल नहीं हुई तो सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया जाएगा। अर्द्धनग्न होकर लोग नदी में उतर गए हाथों में जल लेकर लड़ाई में सहयोग करने की शपथ ली।
 

वैसे पूर्व में भी ग्रामीण करीब दो माह तक सत्याग्रह आंदोलन कर चुके हैं। पिछले दस वर्षों में नदी पार करते दौरान 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। खैरवा घाट के रास्ते यूपी बिहार के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का आना जाना होता है।

 

इसमें की यूपी के मिश्रौली, पिपरा टोला हिरसोटी, बालूवाड्डवा, गद्दी टोला, तथा बिहार के भुइंधरवा, जटीलही, शेखपट्टी, मछहा, चंदरपुर, बैरटावा, धोबिटोला आदि गांव शामिल है।इस दौरान आलिम अंसारी, ब्यास प्रजापति, प्रभु भारती, सागर प्रेमी, श्रीनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, मैनेजर यादव, मुबारक अंसारी, शिवशंकर यादव, बचु प्रजापति, विश्वनाथ मोदी, समीउल्लाह, अजय यादव, नवीरसुल ,साधू निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें