पडरौना। रविवार को दो पालियों में पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। इसके लिए जिले के 15 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमेें पंजीकृत 7227 परीक्षार्थियों में से 6068 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
पॉलिटेक्निक कॉलेज मंसाछापर के प्रधानाचार्य नवीन चंद्रा ने बताया कि रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली के लिए 12 और द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए तीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया।
प्रथम पाली में बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्ध डिग्री कॉलेज और महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए, जिसमें क्रमश: एक हजार, नौ सौ और नौ सौ बच्चे पंजीकृत रहे। इसी तरह लिसन इंटर कॉलेज में 500, किसान इंटर कॉलेज साखोपार में 500, गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज मेें 500, हनुमान इंटर कॉलेज में 500, स्योबाई कमला इंटर कॉलेज में 437, उदित नारायण पीजी कॉलेज 500 पंजीकृत रहे।
द्वितीय पाली में गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज में 490, हनुमान इंटर कॉलेज में 500 और उदित नरायाण डिग्री कॉलेज में 500 समेत कुल 7227 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 6068 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।