फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कैंटीन के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Wed, 03 Oct 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूएनपीजी कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्रसंघ के पदाधिकारी व विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बुधवार को प्राचार्य को ज्ञापन देकर कॉलेज परिसर में कैंटीन की मांग की। कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर कैंटिन का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो इसके लिए वह अनशन करेंगे।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सोनी व उपाध्यक्ष रामलखन यादव की अगुुवाई में विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। कॉलेज में कैंटीन नहीं होने से छात्राओं को दिक्कत होती है। स्टेशन या फिर कहीं अन्य जगह नाश्ता करने जाते समय उन्हें अराजकतत्वों के फब्तियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए कॉलेज में कैंटीन की व्यवस्था जरूरी है। इस दौरान अंकुश कुमार जायसवाल, महफूज अंसारी, छोटू अंसारी, बलराम शर्मा, अनूप कुमार दूबे, निकेश यादव, मनोज यादव, विशाल सिंह, अमित सिंह, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें