फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में धनराशि न मिलने पर धरना की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। मंसाछापर स्थित सीएचसी पर मंगलवार की दोपहर में आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि पिछले छह माह से जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। आशा कार्यकर्ताओं ने चेताया कि एक सप्ताह के अंदर बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो सीएचसी पर धरना देंगी।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के गांवों में करीब 218 आशा कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने छह माह से बकाया जननी सुरक्षा योजना प्रोत्साहन राशि की मांग सीएचसी प्रभारी से की, लेकिन कोई फायदा न होने पर विशुनपुरा ब्लॉक की अध्यक्ष रेनू राय की अगुवाई में सीएचसी में हंगामा किया। उस समय सीएचसी प्रभारी का कार्य देख रहे डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा मौजूद नहीं थे। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया और विभाग को चेताया की एक सप्ताह के अंदर उनकी संपूर्ण बकाया धनराशि नहीं मिलती है तो सीएचसी पर धरना देंगी।
आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष रेनू राय ने कहा कि पिछले छह माह से सीएचसी का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सही जानकारी नहीं दी जाती है।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा का कहना था कि शनिवार को बकाया प्रोत्साहन राशि आशा कार्यकर्ताओं के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुनीता मिश्र, सुशीला मिश्र, सुनीता देवी, अनीता देवी, शाहिदा खातून, लक्ष्मीना देवी, रानी कुशवाहा, फातिमा खातून, आशा देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें